Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

टैरिफ वॉर की चिंता घटने से ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का माहौल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर के मामले में चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को राहत दिए जाने का असर आज पूरी दुनिया के बाजारों में साफ-साफ नजर आ रहा है।

15 Apr 2025

टैरिफ वॉर की चिंता घटने से ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का माहौल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर के मामले में चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को राहत दिए जाने का असर आज पूरी दुनिया के बाजारों में साफ-साफ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दो प्रतिशत से अधिक की मजबूती हासिल करने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।

टैरिफ वॉर की चिंता कम होने की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते रहे, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.79 प्रतिशत उछल कर 5,405.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 107.03 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,831.48 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,557.85 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 170.16 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,134.34 अंक के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 168.32 अंक यानी 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,273.12 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 580.73 अंक यानी 2.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,954.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। वहीं थाईलैंड के स्टॉक मार्केट में छुट्टी होने के कारण सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। एशियाई बाजारों में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,260.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 346.50 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,369 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,478.97 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 366.57 अंक यानी 1.88 प्रतिशत उछल कर 19,879.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,613.76 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 395.76 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,378.12 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,441.85 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,457.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टैरिफ वॉर की चिंता घटने से ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी के
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर के मामले में चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को राहत दिए जाने का असर आज पूरी दुनिया के बाजारों में साफ-साफ न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News